Hindi News / news / बिहार : SP ने थानेदार को किया सस्पेंड, काम में लापरवाही बरतने पर...

बिहार : SP ने थानेदार को किया सस्पेंड, काम में लापरवाही बरतने पर की कार्रवाई

1st Bihar Published by: Updated Mar 01, 2021, 10:32:39 AM

बिहार : SP ने थानेदार को किया सस्पेंड, काम में लापरवाही बरतने पर की कार्रवाई

- फ़ोटो

BEGUSARAI : इस वक़्त की बड़ी खबर बेगूसराय से सामने आ रही है जहां एसपी अवकाश कुमार ने बीरपुर थाना अध्यक्ष सुचीत कुमार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक ऐसी इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने का आदेश दिया है.


जानकारी के अनुसार, काम में लापरवाही बरतने के आरोप में बीरपुर थाना अध्यक्ष सुचीत कुमार को सस्पेंड किया गया है. सुचीत कुमार के निलंबन के बाद बीरपुर थाने की जिम्मेदारी जीरोमाइल ओपी प्रभारी समरेंद्र कुमार को दी गई है. वहीं एसआई उदय शंकर को जीरोमाइल का प्रभारी बनाया गया है.