ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत

मुजफ्फरपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव से दहशत फैल गई। कोच का शीशा टूट गया और एक महिला अपने बच्चे के साथ सीट के नीचे छिपने को मजबूर हो गई। यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar railway news : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक बार फिर रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। गुरुवार शाम पाटलिपुत्र से गोरखपुर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 22531) पर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। घटना मुजफ्फरपुर जंक्शन से ट्रेन के खुलने के कुछ ही मिनट बाद कपरपूरा और कांटी स्टेशन के बीच हुई, जिससे ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन शाम करीब 5 बजे मुजफ्फरपुर जंक्शन से रवाना हुई थी। लगभग सवा पांच बजे जैसे ही ट्रेन सुनसान इलाके से गुजर रही थी, अचानक बाहर से पत्थरों की बौछार शुरू हो गई। इस दौरान एक बड़ा पत्थर कोच C-5 की सीट नंबर 31 की खिड़की पर आकर जोरदार तरीके से लगा। पत्थर की टक्कर इतनी तेज थी कि सुरक्षा कवच वाला कांच पूरी तरह चकनाचूर हो गया। अचानक हुए इस हमले से कोच में चीख-पुकार मच गई और यात्री घबराकर इधर-उधर सुरक्षित जगह तलाशने लगे।


घटना के समय सीट नंबर 31 पर एक महिला अपने छोटे बच्चे के साथ बैठी हुई थी। जैसे ही कांच टूटा और पत्थर अंदर आया, महिला घबरा गई और अपने बच्चे को बचाने के लिए तुरंत सीट के नीचे छिप गई। आसपास बैठे यात्रियों ने भी खुद को बचाने के लिए सीटों के नीचे या कोनों में शरण ली। कुछ यात्रियों ने बताया कि कुछ पलों के लिए ऐसा लगा मानो ट्रेन पर कोई बड़ा हमला हो गया हो।


घटना की सूचना मिलते ही ट्रेन में मौजूद टीटीई, आरपीएफ और अन्य रेलकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया। सुरक्षा कर्मियों ने डरे हुए यात्रियों को शांत कराया और उन्हें भरोसा दिलाया कि स्थिति अब नियंत्रण में है। आरपीएफ के इंस्पेक्टर भरत प्रसाद के अनुसार, ट्रेन के बापूधाम मोतिहारी जंक्शन पहुंचने पर तकनीकी टीम ने प्रभावित कोच का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए गए।


रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। साथ ही स्थानीय पुलिस के सहयोग से कपरपूरा और कांटी के बीच के इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।


गौरतलब है कि वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम और हाई-स्पीड ट्रेन पर पथराव की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी देश के अलग-अलग हिस्सों में ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लेकिन मुजफ्फरपुर के इस संवेदनशील रेलखंड पर बार-बार हो रही घटनाओं ने यात्रियों के मन में डर और असुरक्षा की भावना को बढ़ा दिया है।


इस घटना के बाद यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए। खासकर ट्रैक के किनारे नियमित गश्त, सीसीटीवी निगरानी और स्थानीय प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय की जरूरत बताई जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।


घटना के बाद कुछ समय तक ट्रेन में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, लेकिन जांच और आवश्यक कार्रवाई के बाद यात्रियों को फिर से उनकी सीटों पर बैठाया गया। इसके बाद ट्रेन को गंतव्य गोरखपुर के लिए रवाना कर दिया गया। फिलहाल पुलिस और रेलवे सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।