ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

SP साहेब के फेसबुक से अश्लील पोस्ट वायरल, पोस्ट में लिखी गई गंदी बातें

PATNA : बिहार में एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने सबको हैरान कर दिया. पुलिस कप्तान के नाम से बने फेसबुक अकाउंट से अश्लील पोस्ट वायरल होने के बाद पुलिस महकमे की नींद उड़ गई. भभुआ एस

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने सबको हैरान कर दिया. पुलिस कप्तान के नाम से बने फेसबुक अकाउंट से अश्लील पोस्ट वायरल होने के बाद पुलिस महकमे की नींद उड़ गई. भभुआ एसपी के नाम से बने फेसबुक अकाउंट से आपत्तिजनक पोस्ट वायरल होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी. वायरल पोस्ट में कई अश्लील बातें लिखी गई थीं.


पूरी घटना भभुआ पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद से जुड़ी हुई है. जहां एसपी के नाम पर फर्जी फेसबुक अकाउंट बना कर अश्लील पोस्ट करने वाले एक युवक को पुलिस ने अरेस्ट किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान भभुआ नगर के रहने वाले अंकुर महादेव के रूप में की गई है. जिसे पुलिस ने शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर लिया. यह युवक बीते नवंबर माह में सड़क जाम करने में भी शामिल था.


गिरफ्तार युवक एसपी के नाम पर फर्जी फेसबुक अकाउंट बना कर आपत्तिजनक पोस्ट कर रहा था. पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बीते साल नवंबर महीने में मोहनियां में हुए रेप कांड के बाद उपद्रव के दौरान भभुआ नगर के एकता चौक पर जाम करने में भी शामिल था. थानाध्यक्ष रामानंद मंडल ने बताया कि गिरफ्तार अंकुर महादेव पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद के फेसबुक पर फर्जी अकाउंट खोल कर उस पर आपसी सद्भाव बिगाड़ने वाले शब्दों के साथ-साथ अश्लील भाषा लिखे वाक्य को पोस्ट वायरल किया था. फर्जी अकाउंट के माध्यम से आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

टैग्स