1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 05, 2019, 7:30:17 AM
- फ़ोटो
PATNA: आज सावन की तीसरी सोमवारी के साथ नागपंचमी भी है. सावन की सोमवारी के दिन नागपंचमी का ये दुर्लभ संयोग 20 साल बाद बना है. सोमवारी को लेकर अहले सुबह से शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. पटना के शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा है. बम भोले और हर हर महादेव के नारे से माहौल भक्तिमय हो गया है. सोमवारी और नागपंचमी का दुर्लभ संयोग बनने से आज के दिन मंदिरों में पहले से ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है. नागपंचमी के दिन नाग देवता की पूजा का भी विशेष महत्व है. आज के दिन नाग को दूध पिलाने की भी प्रथा है. मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किये गये हैं.