ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

सोमवार को सदन में विश्वासमत हासिल करेगी हेमंत सरकार, बड़ा दांव खेलने की तैयारी

RANCHI : झारखंड में जारी सियासी सरगर्मी के बीच एक ताजा खबर सामने आ रही है। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार कल यानि सोमवार को विधानसभा में विश्वास मत का प्रस्ताव पेश करेगी। 5 सितंबर को

सोमवार को सदन में विश्वासमत हासिल करेगी हेमंत सरकार, बड़ा दांव खेलने की तैयारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI : झारखंड में जारी सियासी सरगर्मी के बीच एक ताजा खबर सामने आ रही है। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार कल यानि सोमवार को विधानसभा में विश्वास मत का प्रस्ताव पेश करेगी। 5 सितंबर को झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है और इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सदन में अपनी सरकार की तरफ से विश्वासमत का प्रस्ताव पेश करेंगे। हेमंत सोरेन चाहते हैं कि सदन में सरकार के पास संख्या बल को सबके सामने ले आए जाए और इसलिए प्रस्ताव लाया गया है।


हालांकि झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने कहा है कि यह विधानसभा का विशेष सत्र नहीं है बल्कि 29 जुलाई से 5 अगस्त तक मानसून सत्र बुलाया गया था और सभा की कार्यवाही सत्र समापन के 1 दिन पहले की अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई थी, इसलिए सोमवार को होने वाली बैठक मानसून सत्र की की विस्तारित बैठक है। विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो के मुताबिक कुछ लोगों की वजह से भ्रम की स्थिति पैदा हुई है। हेमंत सोरेन सरकार संकट में है या नहीं, यह सदन में विश्वास मत के जरिए स्पष्ट कराया जाएगा।


झारखंड विधानसभा के अंदर हेमंत सोरेन अपना शक्ति परीक्षण करेंगे। इसके बाद वह विरोधियों को जवाब देने के लिए भी तैयार नजर आएंगे। इसके पहले आज छत्तीसगढ़ के सत्ताधारी दल के विधायकों को वापस रांची बुलाया जा रहा है। रांची पहुंचने पर इन विधायकों से हेमंत सोरेन मुलाकात भी करने वाले हैं। माना जा रहा है कि हेमंत सोरेन विधानसभा सत्र के दौरान जातीय जनगणना को लेकर भी एक प्रस्ताव पेश कर सकते हैं।