1st Bihar Published by: 2 Updated Aug 21, 2019, 10:35:35 AM
- फ़ोटो
PATNA : मोकामा के विधायक अनंत सिंह पर जिस तेजी से पुलिसिया कार्रवाई हो रही है उसको लेकर अनंत सिंह के समर्थकों में काफी गु्स्सा है. अनंत सिंह के समर्थकों को यह लग रहा है कि पुलिस जान बुझकर उनके छोटे सरकार को फंसा रही है.
https://youtu.be/xaT47844W1M
सोशल मीडिया पर अनंत के समर्थन में उतरे समर्थक
सोशल मीडिया पर अनंत सिंह पर हो रही पुलिसिया कार्रवाई को लेकर समर्थकों में काफी गुस्सा देखा जा रहा है.अनंत सिंह के समर्थकों का यह मानना है कि अनंत सिंह को बिहार सरकार किसी के इशारे पर बुक करना चाहती है. अनंत सिंह के समर्थन में सोशल मीडिया पर कई तरह के नारे दिए जा रहे हैं. अनंत सिंह के समर्थन में बकायदा सोशल मीडिया पर मुहिम चलाया जा रहा है.
बिहार की हवाओं में मेरा नाम है साहेब
अनंत सिंह पर हो रही कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें कही जा रही हैं. अनंत सिंह के समर्थकों का कहना है कि अनंत सिंह से बदला लिया जा रहा है इसलिए अनंत सिंह पर UAPA एक्ट की तहत कार्रवाई की जा रही है.
अनंत सिंह को लेकर उनके समर्थक लिख रहे हैं कि बिहार की हवाओं में मेरा नाम है साहेब, हमें तो रोक लोगों इन हवाओं को कैसे रोकेगे. यही नहीं सोशल मीडिया पर अनंत सिंह के समर्थक में ऐसे ही कई नारे दिए जा रहे हैं.