Hindi News / news / बिहार के छह जिले बाढ़ के पानी में डूबे, दो बच्चों की हुई...

बिहार के छह जिले बाढ़ के पानी में डूबे, दो बच्चों की हुई मौत, राज्य सरकार की हालात पर पूरी नजर

1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 13, 2019, 3:50:50 PM

बिहार के छह जिले बाढ़ के पानी में डूबे, दो बच्चों की हुई मौत, राज्य सरकार की हालात पर पूरी नजर

- फ़ोटो

PATNA: बिहार के छह जिले बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं. इन जगहों पर सरकार की तरफ से लोगों को राहत पहुंचाने का काम किया जा रहा है. बाढ़ के चलते किशनगंज में दो बच्चों की मौत हो गई है. आपदा विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा है कि लोगों को खाने पीने में कोई दिक्कत नहीं हो इसको लेकर सामुदायिक रसोई बनाए जा रहे हैं. सूबे में भारी बारिश का असर अब दिखने लगा है. आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने जानकारी दी है कि सूबे के शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, अररिया और किशनगंज बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं. आपदा विभाग के प्रधान सचिव का कहना है कि लोगों को राहत पहुंचाने के लिए कई जगहों पर सामुदायिक रसोई केंद्र बनाए गए हैं. उन्होंने कहा कि पूरे हालात पर सरकार की नजर है और बाढ़ से प्रभावित इलाकों में सरकार लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा रही है. आपदा विभाग के प्रधान सचिव ने जानकारी दी है कि सरकार की तरफ से बनाए गए रिलीफ कैंपों ने काम करना शुरु कर दिया है और बाढ़ पीड़ितों को पूरी मदद पहुंचायी जा रही है.