Hindi News / news / सीवान के क्वारेंटीन सेंटर में प्रवासी मजदूर की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

सीवान के क्वारेंटीन सेंटर में प्रवासी मजदूर की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

1st Bihar Published by: Chandan Kumar Updated May 24, 2020, 7:31:14 AM

सीवान के क्वारेंटीन सेंटर में प्रवासी मजदूर की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

- फ़ोटो

SIWAN : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। सीवान के एक क्वारेंटीन सेंटर में एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गयी है। मौत के बाद ग्रामीणों ने हंगामा किया है। मजदूर की मौत के बाद लोगों को कोरोना का डर सताने लगा है।


गोरैयाकोठी के सिसई क्वारेंटीन सेंटर से ये खबर सामनेआ  रही है। प्रवासी मजदूर की मौत के बाद वहां हड़कंप मच गया है। मौत किन परिस्थितियों में हुई है इसका अब तक खुलासा नहीं हो सका है।


मौत के बाद वहां ग्रामीणों ने हंगामा किया है। मौके पर पुलिस पहुंची है। फिलहाल शव को कब्जे मे लेकर आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गयी है। लेकिन प्रवासी मजदूर की मौत के बाद वहां लोगों को कोरोना का डर सताने लगा है।