1st Bihar Published by: Chandan Kumar Updated Jan 31, 2020, 10:36:54 AM
- फ़ोटो
SIWAN : बड़ी खबर सीवान के दरौंदा से आ रही है, जहां इलाके में शराब मिलने के बाद दरौंदा थाने के थानाध्यक्ष समेत एएसआई पर बड़ी कार्रवाई की गई है. थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह तथा एएसआई शैलेश कुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है. जिसके बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.
बता दें कि दरौंदा थाना इलाके के बगौरा दक्षिण टोला गांव में बुधवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक बोलेरो एवं सेंट्रो गाड़ी से 36 पेटी अंग्रेजी व्हिस्की शराब बरामद की हैं.
इस दौरान तस्कर पुलिस को देखते ही फरार हो गए थे. जिसके बाद थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह तथा एएसआई शैलेश कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है.