1st Bihar Published by: Chandan Kumar Updated Sep 21, 2020, 10:34:21 AM
- फ़ोटो
SIWAN: इस वक्त की बड़ी खबर सीवान से आ रही है. छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर शराब माफियाओं ने फायरिंग और पथराव किया है. पथराव में तीन जवान घायल हो गए हैं. एक एएसआई का पिस्टल भी छिन लिया है.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि जीबी नगर थाना क्षेत्र के रौजा गौर गांव में पुलिस छापेमारी करने गई थी. लेकिन पुलिस पर माफिया भारी पड़े और पुलिस पर ही हमला कर दिया. घायल जवानों को सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
घटना की सूचना मिलने के बाद कई थानों की पुलिस गांव में पहुंची और कैंप कर रही है, लेकिन हमला करने वाले शराब माफिया फरार है. बता दें कि रविवार को भी गोरियाकोठी के छितौली में पुलिस शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने गई थी. शराब माफियाओं ने पुलिस पर हमला कर दिया था. इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे.