ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

सरकारी टीचर को अपराधियों ने मारी ताबड़तोड़ गोली, इलाके में सनसनी

SIWAN : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बौनी साबित हो रही है. सूबे में लॉ एंड आर्डर की स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है सीवान से जहां

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SIWAN : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बौनी साबित हो रही है. सूबे में लॉ एंड आर्डर की स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है सीवान से जहां अपराधियों ने एक सरकारी टीचर को गोली मार दी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात सीवान जिले के बड़हरिया थाना इलाके की है. जहां तेतहली गांव में देर शाम अपराधियों ने एक सरकारी शिक्षक को गोली मार दी. मिली जानकारी के मुताबिक गोली लगने के कारण शिक्षक गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. घायल शिक्षक की पहचान रेयाज अहमद के रूप में की गई है. आनन-फानन में इलाज के लिए जख्मी टीचर को बड़हरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. 


गंभीर रूप से जख्मी शिक्षक की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद फौरन उसे सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची  बड़हरिया थाना की टीम मामले की छानबीन में जुटी हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के कारणों का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है. मामले की तफ्तीश की जा रही है. 

टैग्स