1st Bihar Published by: Chandan Kumar Updated Aug 21, 2021, 4:01:09 PM
- फ़ोटो
SIWAN: सीवान में एक हाथी ने चाकू से केक काटकर खुद अपना जन्मदिन मनाया। यही नहीं ना सिर्फ उसने केक कटा बल्कि केक को खुद खाया और लोगों को भी खिलाया। गजराज सुंदर सिंह के केक काटने की चर्चा इलाके में खूब हो रही है।

गजराज सुंदर सिंह के केक काटने का यह मामला सीवान नगर थाना क्षेत्र के फतेहपुर का है। जहां व्यवसायी बबलू सिंह ने अपने हाथी सुंदर सिंह का 17 वां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया। इस दौरान परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे। खुद गजराज सुंदर सिंह ने अपने सूंड़ से चाकू पकड़कर केक काटा। केक काटने के बाद गजराज पहले खुद खाया फिर लोगों को भी खिलाया। जिसकी चर्चा इलाके में खूब हो रही है।

गजराज सुंदर सिंह के 17 के जन्मदिन के अवसर पर उसे पहले नहला धुलाकर सजाया गया। जिसके बाद परिवार के लोगों द्वारा गजराज सुंदर सिंह की पूजा अर्चना की गयी। तिलक लगायी गयी। उसके बाद केक सामने रखा गया जिस पर बर्थडे एलिफैंट सुंदर सिंह लिखा हुआ था। सुंदर सिंह ने अपने सूंड़ से चाकू पकड़कर केक काटा। इस मौके पर परिवार के सभी लोग मौजूद थे।
हाथी को केक काटते देख बच्चे भी काफी उत्साहित दिखे। हैप्पी बर्थडे गाकर लोगों ने केक कटवाया। गजराज सुंदर सिंह ने चाकू से केक काटा और पहले खुद खाया इसके बाद लोगों ने भी केक खाकर सेल्फी ली और सुंदर सिंह के जन्मदिन को यादगार बनाया।

अपने हाथी जन्मदिन मनाने वाले बबलू सिंह ने बताया कि गजराज हमारे धर्म के पूजनीय हैं, ऐसे में इनका पूजा अर्चना किया जाता है। उनकी छोटी बच्ची की यह जिद थी कि उनके प्यारे हाथी सुंदर सिंह का भी जन्मदिन मनाया जाए। जिस पर परिवार के सदस्यों ने जन्मदिन मनाने का मन बनाया और धूमधाम से जन्मदिन भी मनाया गया।
