ब्रेकिंग
बिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशबिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाश

Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष

बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के 10वें दिन विपक्ष कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। सदन में कई विभागों के बजट और ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर चर्चा होगी।

Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का सोमवार को 10वां दिन काफी हंगामेदार रहने के आसार हैं। शनिवार और रविवार के अवकाश के बाद सदन की कार्यवाही फिर शुरू होगी, जहां विपक्ष एक बार फिर सरकार को कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर घेरने की तैयारी में है। विपक्ष लगातार राज्य में बढ़ते अपराध, खासकर महिला अपराध और छात्र-छात्राओं से जुड़े मामलों को लेकर चर्चा की मांग कर रहा है।


सोमवार को सदन की कार्यवाही के दौरान अल्पसूचित और तारांकित प्रश्नों का जवाब सरकार की ओर से दिया जाएगा। इसके साथ ही सूचना प्रावैधिकी विभाग से जुड़े ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी। यह प्रस्ताव विधायक आलोक कुमार मेहता, भाई बिरेन्द्र सहित अन्य विधायकों की ओर से लाया गया है, जिस पर सरकार जवाब देगी। इसके अलावा कृषि विभाग से संबंधित मुद्दों पर देवेश कांत सिंह, मंजीत कुमार सिंह और अन्य विधायकों के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर भी सरकार अपनी प्रतिक्रिया देगी। वहीं लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग से जुड़े विषयों पर दुलाल चंद्र गोस्वामी, सतीश कुमार साह सहित कई विधायकों द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब भी सदन में दिया जाएगा।


सदन में साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के वित्तीय वर्ष 2021-22 और 2022-23 के वार्षिक प्रतिवेदन की प्रति भी पटल पर रखी जाएगी। विधानसभा की दूसरी पाली में स्वास्थ्य, समाज कल्याण, आपदा प्रबंधन, विधि, परिवहन तथा योजना एवं विकास विभाग के बजट पर विस्तार से चर्चा होगी।


उधर बिहार विधान परिषद में भी सोमवार को प्रश्नकाल आयोजित किया जाएगा। ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत सदस्य भीसम साहनी पश्चिम चंपारण जिले में प्रस्तावित पुल निर्माण को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे। वहीं निवेदिता सिंह सहित अन्य सदस्य रोहतास जिले के सासाराम नगर निगम क्षेत्र में क्षतिग्रस्त पुराने पुल के स्थान पर नए पुल के निर्माण की मांग उठाएंगी।


इसके अलावा प्रो. वीरेन्द्र नारायण यादव राज्य में कृषि आधारित रोजगार बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए स्वतंत्र बागवानी विभाग के गठन की मांग रखेंगे। गया जिले के बाराचट्टी प्रखंड में अतिक्रमण की समस्या से जुड़े मुद्दे पर भी सरकार से जवाब मांगा जाएगा।


इससे पहले बजट सत्र के 9वें दिन सदन में विपक्ष ने बढ़ते महिला अपराधों को लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला था। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप लगाया और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से इस्तीफे की मांग की। इस पर मंत्री अशोक चौधरी ने पलटवार करते हुए विपक्ष पर तीखा बयान दिया, जिससे सदन का माहौल गरमा गया।


इसी दौरान आरजेडी के एक एमएलसी ने पटना में कोचिंग की छत से गिरकर छात्रा की मौत के मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की। विधान परिषद में सदस्य सुनील कुमार सिंह ने कहा कि राज्य में लगातार छात्राओं के साथ उत्पीड़न की घटनाएं सामने आ रही हैं और इस पर सदन में गंभीर चर्चा होनी चाहिए।


सदन शुरू होने से पहले जदयू विधायक श्याम रजक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर उठ रहे सवालों पर विपक्ष की आलोचना की। वहीं फुलवारीशरीफ में कोचिंग बिल्डिंग से छात्रा के गिरने की घटना को उन्होंने कानून-व्यवस्था से अलग मामला बताया। विधानसभा परिसर में विपक्षी विधायकों ने प्रदर्शन भी किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कुल मिलाकर सोमवार को सदन में जोरदार बहस और हंगामे की पूरी संभावना बनी हुई है।