1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 30, 2019, 11:37:21 AM
- फ़ोटो
SIWAN: इस वक्त की बड़ी खबर सीवान से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने बैंक ऑफ इंडिया के सीएसपी संचालक से हथियार के बल पर 2 लाख 89 हजार की लूट की घटना को अंजाम दिया है. घटना सराय थाना इलाके की चाप मस्जिद की है. खबर के मुताबिक बाइक सवार 6 की संख्या में आए अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है. लूट की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. सीवान से चंदन कुमार की रिपोर्ट