1st Bihar Published by: Chandan Kumar Updated Mar 05, 2020, 9:11:30 PM
- फ़ोटो
SIWAN : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है सीवान से जहां सीओ की गाड़ी का भीषण एक्सीडेंट हुआ है. तेज रफ़्तार से आ रही एक ट्रैक्टर की सीओ की गाड़ी के साथ आमने-सामने की टक्कर हो गई. हालांकि इस घटना सीओ की जान बाल-बाल बची है. उनको गंभीर चोटें आई हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना सीवान जिले के सीवान-बड़हरिया मेन रोड की है. जहां बड़हरिया के सीओ एक भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक सीओ कहीं से आ रहे थे. इस दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी. जिससे उनको गंभीर चोटें आईं.
इस घटना में घायल सीओ को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल पुलिस ट्रैक्टर को जब्त कर ली है. सीओ को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. मामले की छानबीन चल रही है.