ब्रेकिंग
पटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाबपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब

सीवान में बेटे ने की पिता की हत्या, जमीन-जायदाद की लालच में मार डाला

SIWAN : इस वक्त एक ताजा खबर सीवान जिले से सामने आ रही है, जहां एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी है. इस घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है. पुलिस घटना की छानबीन मे

सीवान में बेटे ने की पिता की हत्या, जमीन-जायदाद की लालच में मार डाला
First Bihar
2 मिनट

SIWAN :  इस वक्त एक ताजा खबर सीवान जिले से सामने आ रही है, जहां एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी है. इस घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात सीवान जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके की है, नाथुछाप गांव में एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी. इस घटना के संदर्भ में जानकारी मिली है कि जमीन जायदाद की लालच में बेटे ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर कोई विवाद चल रहा था, जिसके कारण बेटे ने अपने ही बाप की हत्या कर दी.


इस घटना के बाद ये खबर पूरे गांव में फ़ैल गई. बाप की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. घटना की जानकारी मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस ने डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आरोपी बेटे की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan Kumar

FirstBihar संवाददाता