Hindi News / news / सीवान में अपराधियों के हौसले बुलंद, बुजुर्ग को मौत के घाट उतारा, सोमवार...

सीवान में अपराधियों के हौसले बुलंद, बुजुर्ग को मौत के घाट उतारा, सोमवार से लापता था मृतक

1st Bihar Published by: Updated Jan 25, 2022, 4:59:40 PM

सीवान में अपराधियों के हौसले बुलंद, बुजुर्ग को मौत के घाट उतारा, सोमवार से लापता था मृतक

- फ़ोटो

SIWAN: बिहार में अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म होता दिख रहा है। बेखौफ अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला सीवान के दरौली थाना क्षेत्र का है जहां अपराधियों ने एक बुजुर्ग की धारदार हथियार से काटकर मौत के घाट उतार दिया।


मृतक की पहचान कृष्णपाली निवासी ललन राम के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मृतक ललन राम सोमवार की शाम शौच के लिए अपने घर से बाहर निकले थे। देर रात तक जब वह वापस घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की लेकिन उनका कही पता नहीं चला।


मंगलवार की सुबह जब ग्रामीण खेत की तरफ गये तो पंचायत भवन के पीछे खून से लथपथ ललन राम के शव को देखा। ग्रामीणों ने इस बात की जानकारी जब परिजनों को दी तो परिवार में कोहराम मच गया। शव मिलने की सूचना पाकर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गयी।


इधर, ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई। फिलहाल हत्या के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने हत्या में शामिल अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।