1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 03, 2019, 8:46:13 AM
- फ़ोटो
SIWAN: बड़ी ख़बर सीवान से है. जहां व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. घटना नगर थाना क्षेत्र के मखदूम सराय की है. मृतक व्यक्ति का नाम शमसुद्दीन है. बताया जा रहा है कि किसी ने घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी और दरवाजे को बाहर से बंद कर मौके से फरार हो गया. अपराधी ने शमसुद्दीन को दो गोलियां मारी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मृतक व्यक्ति जमीन का कारोबारी था. सीवान से चंदन की रिपोर्ट