Hindi News / news / सीतामढ़ी में ट्रिपल मर्डर, एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर...

सीतामढ़ी में ट्रिपल मर्डर, एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या

1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 26, 2019, 2:50:34 PM

सीतामढ़ी में ट्रिपल मर्डर, एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या

- फ़ोटो

DESK: इस वक्त की बड़ी ख़बर सीतामढ़ी से है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई है. परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. घटना सुप्पी के अखता गांव की है. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गए. मृतकों में एक महिला भी है. वहीं तीन लोगों की हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है. तीन लोगों की हत्या के बाद परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. सीतामढ़ी में लगातार बढ़ रही क्राइम की घटनाओं से लोगों में पुलिस के खिलाफ गुस्सा भी है. फिलहाल पुलिस ट्रिपल मर्डर की इस घटना की जांच कर रही है.