ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटना

भारी भीड़ के कारण सीतामढ़ी में RJD का मंच टूटा, थोड़ी देर में पहुंचने वाले हैं तेजस्वी यादव

SITAMARHI: बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां आरजेडी की सभा में भारी भीड़ के कारण मंच धंस गया। मंच के धंसने के बाद थोड़ी देर के लिए कार्यकर्ताओं में खलबली मच गई लेकिन बाद में माहौ

भारी भीड़ के कारण सीतामढ़ी में RJD का मंच टूटा, थोड़ी देर में पहुंचने वाले हैं तेजस्वी यादव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI: बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां आरजेडी की सभा में भारी भीड़ के कारण मंच धंस गया। मंच के धंसने के बाद थोड़ी देर के लिए कार्यकर्ताओं में खलबली मच गई लेकिन बाद में माहौल शांत हो गया। बड़ी संख्या में आरजेडी के नेता और कार्यकर्ता तेजस्वी के आने का इंतजार कर रहे थे। अभी तेजस्वी पहुंचे भी नहीं थे कि मंच धंस गया। 


दरअसल, पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मंगलवार को जन विश्वास यात्रा पर निकले हैं। तेजस्वी ने मुजफ्फऱपुर से अपनी यात्रा की शुरुआत की है। मुजफ्फरपुर में तेजस्वी ने एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। इस जनसभा में बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं के अलावा आम लोग शामिल हुए हैं। 


इस दौरान उन्होंने बीजेपी और जेडीयू के खिलाफ जमकर हमला बोला। मुजफ्फरपुर में तेजस्वी यादव ने कहा कि- कुछ लोग कहते हैं राजद माई (MY) की पार्टी है , लेकिन आज उनलोगों को बताना है कि हमारी पार्टी राजद न सिर्फ माई (MY) की पार्टी है बल्कि ये बाप(BAAP)की पार्टी है। 


मुजफ्फरपुर के बाद तेजस्वी की जन विश्वास यात्रा सीतामढ़ी और उसके बाद शिवहर पहुंचेगी। सीतामढ़ी में दोपहर एक बजे से डुमरा हवाई अड्डा मैदान में तेजस्वी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। तेजस्वी के सीतामढ़ी पहुंचने के पहले मंच पर स्थानीय नेता लोगों को संबोधित कर रहे थे।


बड़ी संख्या में स्थानीय नेता मंच पर मौजूद थे, तभी भारी भीड़ के कारण वहां बना मंच धंस गया हालांकि इसमें सभी लोग सुरक्षित हैं। सभा स्थल भीड़ से खचाखच भरा हुआ है और लोग बेसब्री से तेजस्वी का इंतजार कर रहे हैं।



रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता