Hindi News / news / सीतामढ़ी में हादसा, प्रवासी मजदूरों से भरी बस पलटी

सीतामढ़ी में हादसा, प्रवासी मजदूरों से भरी बस पलटी

1st Bihar Published by: SAURABH KUMAR Updated May 27, 2020, 1:17:04 PM

सीतामढ़ी में हादसा, प्रवासी मजदूरों से भरी बस पलटी

- फ़ोटो

SITAMARHI : इस वक्त की बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां प्रवासी मजदूरों से भरी बस  पलट गई है. हालांकि इस हादसे में बाल-बाल बस सवार मजदूरों की जान बच गई है. 

बताया जा रहा है कि मुंबई से आए प्रवासियों को यह बस सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन से लेकर चली थी. जैसे ही  बस मोहनपुर चौक के पास पहुंची, अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई. 

इस हादसे में बस सवार सभी प्रावसियों को हल्की चोटें आईं हैं. वहीं बस के दुर्घटनाग्रसत होने की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया. आनन-फानन में डीएम के निर्देश पर एसडीओ सदर एवं डीटीओ मौके पर पहुंचे औऱ सभी को सही सलामत देख कर राहत की सांस ली.