ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता✦पटना में ब्लिंकिट वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, ₹2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक; 9 to 9 समेत कई स्टोर को भी नोटिस✦बिहार MLC चुनाव से पहले बख्तियारपुर फोरलेन पर 9 लाख कैश बरामद, एक व्यक्ति हिरासत में, पूछताछ जारी ✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता✦पटना में ब्लिंकिट वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, ₹2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक; 9 to 9 समेत कई स्टोर को भी नोटिस✦बिहार MLC चुनाव से पहले बख्तियारपुर फोरलेन पर 9 लाख कैश बरामद, एक व्यक्ति हिरासत में, पूछताछ जारी

सीतामढ़ी के सांसद रहे नवल किशोर राय का निधन, दिल्ली में ली अंतिम सांस

PATNA : बिहार के सियासी जगत के लिए इस वक्त एक दुखद खबर सामने आ रही है। सीतामढ़ी के सांसद रहे नवल किशोर राय का निधन हो गया है। नवल किशोर राय का इलाज दिल्ली स्थित एक अस्पताल में चल र

सीतामढ़ी के सांसद रहे नवल किशोर राय का निधन, दिल्ली में ली अंतिम सांस
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : बिहार के सियासी जगत के लिए इस वक्त एक दुखद खबर सामने आ रही है। सीतामढ़ी के सांसद रहे नवल किशोर राय का निधन हो गया है। नवल किशोर राय का इलाज दिल्ली स्थित एक अस्पताल में चल रहा था। वे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। अब से थोड़ी देर पहले उन्होंने दिल्ली के ही एक अस्पताल में अंतिम सांस ली है।


पूर्व सांसद नवल किशोर राय के निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ गई है। नवल किशोर राय तीन बार सीतामढ़ी से सांसद रहे। साल 1991 में नवल किशोर राय ने जनता दल के टिकट पर चुनाव में जीत हासिल की और लोकसभा पहुंचे। 1996 में भी नवल किशोर राय ने जनता दल के सांसद के तौर पर लोकसभा में अपनी मौजूदगी दर्ज करायी। इसके बाद नवल किशोर राय 1999 में जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर सीतामढ़ी संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे।


नवल किशोर राय कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। जिनका इलाज दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में चल रहा था। पिछले कई दिनों से वे मैक्स हॉस्पिटल के आईसीयू में एडमिट थे। करीब 3 महीने से उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। उनके निधन पर अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरी शोक संवेदना जतायी है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता