ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

भाभी के भाई के साथ ननद को हुआ प्यार, 13 साल छोटे बॉयफ्रेंड के लिए बेटे और हसबैंड को छोड़ा, 2 साल लिव-इन रिलेशन में रहने के बाद उठा लिया बड़ा कदम

AURANGABAD: औरंगाबाद में एक विवाहिता की लाश उसके लिव-इन पार्टनर के घर से मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। शव फंदे से लटका हुआ था जिससे यह आशंका जतायी जा रही है मृतका ने फांसी

भाभी के भाई के साथ ननद को हुआ प्यार, 13 साल छोटे बॉयफ्रेंड के लिए बेटे और हसबैंड को छोड़ा, 2 साल लिव-इन रिलेशन में रहने के बाद उठा लिया बड़ा कदम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

AURANGABAD: औरंगाबाद में एक विवाहिता की लाश उसके लिव-इन पार्टनर के घर से मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। शव फंदे से लटका हुआ था जिससे यह आशंका जतायी जा रही है मृतका ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मृतका की पहचान 35 वर्षीय सीता देवी के रूप में जिसका अपने उम्र से 13 साल छोटे लड़के मिथलेश के साथ अफेयर चल रहा था। वह रिश्ते में भाभी का भाई लगता है। 


13 साल छोटे भाभी के भाई के चक्कर में उसने पति और 8 साल के बेटे को छोड़कर प्रेमी के घर रहने लगी। पति का घर छोड़ने के बाद वह लिव इन रिलेशन में भाभी के भाई के साथ डेढ़ साल से रह रही थी। पति के साथ तलाक भी नहीं हुआ था। तभी अचानक 21 दिसंबर दिन शनिवार को सीता ने बड़ा कदम उठा लिया। प्रेमी  मिथिलेश के घर में ही उसने आत्महत्या कर दी। घटना के बाद प्रेमी मिथलेश परिवार सहित फरार हो गया। 


औरंगाबाद में सीता देवी नामक 35 वर्षीय महिला ने अपने लिव-इन पार्टनर के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार की शाम को हुई। आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। बताया जाता है कि सीता का विवाह 2013 में सुभाष महतो से हुई थी। उनके एक 8 साल का बेटा भी है। 2015 में सीता के भाई की भी शादी हुई। 


उनकी भाभी के भाई मिथिलेश का सीता के घर आना-जाना शुरू हुआ। इसी दौरान सीता और मिथिलेश के बीच प्रेम संबंध शुरू हो गया। 2016 में, जब सीता गर्भवती थी, मिथिलेश अक्सर उसका हालचाल जानने आता था, जिससे उनकी नज़दीकियाँ और बढ़ गई। 2022 में सीता अपने पति और बेटे को छोड़कर मिथिलेश के साथ रहने लगी। 


सीता ने अपने पति सुभाष से तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी भी दाखिल की थी। सीता की आत्महत्या के बाद से मिथिलेश और उसके परिवार के सदस्य फरार हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। FSL की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया वही शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार, घटना के समय घर पर कोई नहीं था। 


मिथिलेश बाहर गया हुआ था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य खेती के काम से बाहर गए हुए थे। सीता से मिथिलेश 13 साल छोटा था। सीता और सुभाष के बीच पिछले 18 महीनों से कोई बातचीत नहीं थी। सीता की ओर से कोर्ट में सुभाष से तलाक के लिए याचिका दायर की गई थी, लेकिन तलाक हुआ नहीं था। पुलिस को अभी तक कोई  शिकायत नहीं मिली है, लेकिन मामले की जाँच जारी है। मिथिलेश और उसके परिवार के सदस्यों की तलाश जारी है।