ब्रेकिंग
बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवाल

सरप्राइज गिफ्ट देने की बात कह मायके गई पत्नी को हसबैंड ने बुलाया वापस, ससुराल आते ही कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरा मामला

SAHARSA : बिहार के सहरसा से सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां एक महिला को उसके पति से मायके से बुलवाकर मौत के घाट उतार दिया। इसमें रोचक बात यह है कि पति से पत्नी को जिस तरी

 सरप्राइज गिफ्ट देने की बात कह मायके गई पत्नी को हसबैंड ने बुलाया वापस, ससुराल आते ही कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरा मामला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SAHARSA : बिहार के सहरसा से सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां एक महिला को उसके पति से मायके से बुलवाकर मौत के घाट उतार दिया। इसमें रोचक बात यह है कि पति से पत्नी को जिस तरीके से उसमें शयाद ही कोई महिला वापस आने से मना कर सके। 


मिली जानकारी के मुताबिक़, आरोपी पति ने मायके गई अपनी तीस वर्षीय पत्नी को बहार घुमाने और सरप्राइज गिफ्ट देने की बात कह वापस से ससुराल बुलाया है और जब महिला पहुंची तो उसे मौत के घाट उतार दिया गया। इसके बाद जब लड़की के मायके वाले ने बेटी के सही सलामत से पहुंचने को लेकर बातचीत करनी चाहि तो यह कह दिया गया कि अभी वो बीमार है बाद में बात करेगी। इसके बाद काफी दवाब दिया गया तो यह बताया गया कि लड़की की मौत हो गयी है। 


वहीं,बेटी के शव को देख परिजनों से बेटी के ससुराल में घर में घुसकर जमकर बवाल काटा और मारपीट और तोड़फोड़ पर उतारू हो गए।  मृतक दीपा कुमारी के परिजनों ने आनन-फानन में सदर थाना की पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और दहेजलोभी पति राहुल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि, दीपा कुमारी की शादी 2 साल पूर्व राहुल गुप्ता के साथ हुई थी। शादी होने के बाद महज कुछ ही दिनों बाद महिला के साथ दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगा था। जिसके बाद महिला अपने मायके चली गई। इस बीच दहेज लोभी पति राहुल गुप्ता के दिमाग में एक ऐसा घिनौना प्लान तैयार कर अपनी पत्नी को सरप्राईज देने का प्रलोभन दिया और आरोपी पति ने अपने छोटे भाई को ससुराल भेजकर पत्नी दीपा कुमारी को मायके से सुसराल बुलवाया। 


इधर, महिला के परिजनों ने सदर थाना क्षेत्र के पूरब बाजार स्थित पुरानी राईस मिल के रहने वाले आरोपी पति राहुल गुप्ता और ससुराल वालों पर दीपा का गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक दीपा कुमारी के मायकेवालों की मानें तो पहले उन्हें सरप्राईज गिफ्ट का प्रलोभन दिया। जब दीपा को मायके से अपने घर ले आया तो ससुराल वालों ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया। परिजनों की मानें तो लगातार उनकी बेटी दीपा कुमारी के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया जाता था।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता