ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

सायरन लगी XUV से शराब की बड़ी खेप बरामद, उत्पाद विभाग की टीम ने स्पेशल ड्राइव के दौरान 23 लोगों को दबोचा

MADHEPURA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है लेकिन ना तो पीने वाले संभल रहे हैं और ना ही इसे बेचने वाले ही अपनी आदतों से बाज आ रहे है। बिहार के किसी ना किसी जिले में आए दिन शराब पीने वाल

सायरन लगी XUV से शराब की बड़ी खेप बरामद, उत्पाद विभाग की टीम ने स्पेशल ड्राइव के दौरान 23 लोगों को दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHEPURA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है लेकिन ना तो पीने वाले संभल रहे हैं और ना ही इसे बेचने वाले ही अपनी आदतों से बाज आ रहे है। बिहार के किसी ना किसी जिले में आए दिन शराब पीने वाले और बेचने वालों पुलिस पकड़ रही है। इस बार मधेपुरा जिले में शराब तस्करों पर नकेल कसी गयी है। मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम इलाके में लगातार एस ड्राइव अभियान चला रही है। इसी दौरान उत्पाद विभाग की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 


उत्पाद विभाग की टीम ने इस अभियान के दौरान मधेपुरा के ग्‍वालपाड़ा थाना क्षेत्र के रेसना चौक से एक काले रंग की सायरन लगी XUV 500 कार को पकड़ा है जिसमें बड़ी मात्रा में ब्रांडेड कंपनियों के शराब लदी हुई थी। पुलिस ने शराब की बड़ी खेप को बरामद कर लिया है। उत्पाद अधीक्षक सुरेंद्र प्रसाद ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कार की डिक्की से ब्लेंडर प्राईड 750 एमएल का 12 पीस, सिग्नेचर प्रीमियर ग्रेन व्हिसकी 750 एमएल का 12 पीस एवं इंपीरियल ब्लू ब्लेंडेड ग्रेन व्हिसकी 750 एमएल का 48 पीस अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया है।


इस दौरान वाहन में सवार शराब तस्कर राजेश कुमार, सोनू कुमार, विकाश कुमार एवं सौरभ कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया एवं संजीव उर्फ शुभम देव के विरूद्व फरार अभियोग दर्ज किया गया। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों से स्पेशल ड्राईव के दौरान कुल 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें 15 शराब पीने वाले और 8 देशी विदेशी शराब के कारोबारी शामिल हैं। इस दौरान एक बाईक भी टीम ने जब्त किया है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता