ब्रेकिंग
भरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाकांग्रेस का बिहार में शून्य संगठन और विजनहीन कार्यकर्ता! मंगल पांडेय ने राहुल गांधी के प्रस्तावित पटना दौरे को बताया पॉलिटिकल पाखंड...बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष पर जताया भरोसानई टोल नीति पर VIP का हमला: 'जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार', फैसले को बताया जनविरोधी BJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहींभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाकांग्रेस का बिहार में शून्य संगठन और विजनहीन कार्यकर्ता! मंगल पांडेय ने राहुल गांधी के प्रस्तावित पटना दौरे को बताया पॉलिटिकल पाखंड...बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष पर जताया भरोसानई टोल नीति पर VIP का हमला: 'जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार', फैसले को बताया जनविरोधी BJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहीं

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा बदलाव, एग्जाम सेंटर जाने से पहले पढ़ें यह अहम नोटिस

PATNA : केंद्रीय चयन पर्षद बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती (सीएसबीसी) ने सिपाही भर्ती परीक्षा केंद्र नाम में बदलाव को लेकर अहम नोटिस जारी किया है। सीएसबीसी ने जारी नोटिस में कहा ह

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा बदलाव, एग्जाम सेंटर जाने से पहले पढ़ें यह अहम नोटिस
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : केंद्रीय चयन पर्षद बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती (सीएसबीसी) ने सिपाही भर्ती परीक्षा केंद्र नाम में बदलाव को लेकर अहम नोटिस जारी किया है। सीएसबीसी ने जारी नोटिस में कहा है कि-  केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा बिहार पुलिस एवं अन्य इकाइयों में सिपाही पद पर विज्ञापन के लिए विज्ञापन संख्या- 01/2023 से संबंधित लिखित परीक्षा 01 अक्टूबर 2023, रविवार, 7 अक्टूबर, और 15 अक्टूबर 2023 को दो-दो पालियों में होना है। 


ऐसे में सीवान जिला के अंतर्गत परीक्षा केंद्र कोड संख्या-2617 के सभी शिफ्ट के अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि उक्त परीक्षा केंद्र का नाम टाइपिंग त्रुटि के कारण D.V.M. PUBLIC SCHOOL SIWAN के स्थान पर D.A.V. PUBLIC SCHOOL SIWAN. 841226 सीवान अंकित हो गया है। यहां स्पष्ट किया जाता है कि परीक्षा केंद्र कोड संख्या-2617 को D.V.M. PUBLIC SCHOOL SIWAN पढ़ा व समझा जाए। यहां 1 अक्टूबर, 7 अक्टूबर और 15 अक्टूबर को एग्जाम होना है। अन्य सभी निर्देश पहले जैसे रहेंगे। 


मालूम हो कि, इससे पहले भी केंद्रीय चयन पर्षद बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के तरफ से  दो अन्य परीक्षा केंद्र के नाम में परिवर्तन कर चुका है। हालांकि, अभ्यर्थियों को अधिक परेशानी न हो या  कोई दुविधा हो तो उसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 0612-2233711 पर फोन भी कर सकते हैं। यह नंबर ऑफिस टाइम में कार्यरत रहेगा।  


आपको बताते चलें कि, बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड पहले ही जारी किए जा चुके हैं। कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परीक्षा 1 अक्टूबर, 7 अक्टूबर और 15 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो-दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले रिपोर्ट करना होगा।