ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप

बिहार : सिपाही ने थाना की बिल्डिंग से लगाई छलांग, कई दिनों से डिप्रेशन में था

GAYA : बिहार के गया जिले में एक सिपाही ने थाने की छत से छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश कर ली. इस घटना के बाद से थाने में सनसनी मच गई है. बताया जाता है कि मृतक कई दिनों स

बिहार : सिपाही ने थाना की बिल्डिंग से लगाई छलांग, कई दिनों से डिप्रेशन में था
First Bihar
2 मिनट

GAYA : बिहार के गया जिले में एक सिपाही ने थाने की छत से छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश कर ली. इस घटना के बाद से थाने में सनसनी मच गई है. बताया जाता  है कि मृतक कई दिनों से डिप्रेशन में था, जिसके बाद उसने सुसाइड करने की कोशिश की.


सिपाही की पहचान सिविल लाइन्स थाने के ड्राइवर संदीप कुमार के रूप में की गई है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बीते दिनों गया शहर के राय काशी नाथ मोड़ के पेट्रोल पंप गोलम्बर के पास संदीप कुमार ने एक साधु को धक्का मार दिया था. इस हादसे में साधु गंभीर रूप से जख्मी हो गया. वहां मौजूद लोगों ने संदीप की जमकर पिटाई भी कर दी थी. पिटाई से आहत संदीप कई दिनों से डिप्रेशन में था. 


शनिवार की शाम अचानक संदीप ने थाने की तीन मजिला बिल्डिंग से छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की. इस घटना की जानकारी जब थाने के अधिकारियों को मिली तो हड़कंप मच गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संदीप मूल रूप से भागलपुर के रहने वाले हैं. उनके परिजनों को भी मामले की जानकारी दे दी गई है. 

टैग्स