ब्रेकिंग
भरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाकांग्रेस का बिहार में शून्य संगठन और विजनहीन कार्यकर्ता! मंगल पांडेय ने राहुल गांधी के प्रस्तावित पटना दौरे को बताया पॉलिटिकल पाखंड...बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष पर जताया भरोसानई टोल नीति पर VIP का हमला: 'जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार', फैसले को बताया जनविरोधी BJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहींभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाकांग्रेस का बिहार में शून्य संगठन और विजनहीन कार्यकर्ता! मंगल पांडेय ने राहुल गांधी के प्रस्तावित पटना दौरे को बताया पॉलिटिकल पाखंड...बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष पर जताया भरोसानई टोल नीति पर VIP का हमला: 'जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार', फैसले को बताया जनविरोधी BJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहीं

सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द होने से आहत युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

PURNEA: खबर पूर्णिया से आ रही है, जहां सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द होने से आहत अभ्यर्थी ने आत्मघाती कदम उठा लिया। परीक्षा रद्द होने की खबर जैसे ही युवक को मिली उसने जहर खाकर आत्महत्य

सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द होने से आहत युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: खबर पूर्णिया से आ रही है, जहां सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द होने से आहत अभ्यर्थी ने आत्मघाती कदम उठा लिया। परीक्षा रद्द होने की खबर जैसे ही युवक को मिली उसने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालत बिगड़ने के बाद युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।


युवक की पहचान सरसी थाना क्षेत्र के कचहरी बलुआ गांव निवासी सूरज कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि सूरज पटना में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता है और खान सर के कोचिंग क्लास में पढाई किया करता है। पिछले दिनों हुई सिपाही भर्ती परीक्षा में सूरज भी शामिल हुआ था। 


इसी बीच उसे खबर मिली की परीक्षा रद्द हो गई है तो वह डिप्रेशन में आ गया और हताशा में आकर उसने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। सूरज की तबियत बिगड़ने के बाद परिजन आनन फानन में जीएमसीएच ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। बता दें कि बिहार में हुई सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। राज्य के कई परीक्षा केंद्रों से गड़बड़ी की जानकारियां सामने आई थीं।