ब्रेकिंग
फूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरार

शिक्षा के मंदिर में गोलीबारी, प्रिसिंपल बनने के लिए युवक ने कॉलेज के प्राचार्य और गार्ड को मारी गोली

SARAN: सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में शिक्षा के मंदिर में गोलीबारी की गई। प्रिसिंपल बनने के लिए पूर्व प्राचार्य के लड़के ने कॉलेज के प्राचार्य और उनके गार्ड को गोली मार

शिक्षा के मंदिर में गोलीबारी, प्रिसिंपल बनने के लिए युवक ने कॉलेज के प्राचार्य और गार्ड को मारी गोली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAN: सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में शिक्षा के मंदिर में गोलीबारी की गई। प्रिसिंपल बनने के लिए पूर्व प्राचार्य के लड़के ने कॉलेज के प्राचार्य और उनके गार्ड को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। 


घटना सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर नूर नगर स्थित सूर्यदेव इंटर कॉलेज रामपुर की है। जहां शिक्षा के मंदिर में हुई गोलीबारी की घटना से अफरा-तफरी मच गयी। बताया जाता है कि कॉलेज का प्रिसिंपल बनने के लिए पूर्व प्राचार्य के लड़के ने वर्तमान प्राचार्य और उनके गार्ड को गोली मार दी। 


बताया जाता है कि पूर्व प्राचार्य जोगेंद्र नाथ सिंह का लड़का कुणाल सिंह अपने चार-पांच साथियों के साथ कॉलेज कैंपस में पहुंचा और प्राचार्य पर जबरन दबाव डालने लगा। वह इस कॉलेज का प्राचार्य बनना चाहता था इस बात का जब कॉलेज के प्राचार्य ने विरोध किया तो पहले लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। फिर नैनी निवासी प्राचार्य अरविंद कुमार सिंह और रामपुर नूर नगर निवासी उनके गार्ड जागेश्वर सिंह को गोली मार दी। जिससे दोनों बुरी तरह से घायल हो गये। गंभीर हालत में दोनों को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद फरार कुणाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।