ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

BIHAR NEWS : सुबह-सुबह पेट्रोल पंप मालिक के भतीजे की गोली मारकर हत्या, इलाके में हडकंप

GAYA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है या फिर गोलीबारी और लूट की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा

BIHAR NEWS : सुबह-सुबह पेट्रोल पंप मालिक के भतीजे की गोली मारकर हत्या, इलाके में हडकंप
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GAYA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है या फिर गोलीबारी और लूट की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला गया से निकल कर सामने आया है, जहां अपराधियों ने तांडव मचाते हुए विशाल पेट्रोल पंप मालिक के भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी है।मृतक की पहचान कुंदन सिंह के रूप में हुई है।


जानकारी के मुताबिक, मुफस्सिल थाना से कुछ दूरी पर स्थित विशाल पेट्रोल पंप पर बदमाशों का नोजल मैन से विवाद हुआ था। बाइक में पेट्रोल लेने के बाद बदमाश पैसा नहीं दे रहे थे। पैसा मांगने पर अपराधी नोजलमैन से उलझ गए। उसके बाद विवाद बढ़ता देख जब विशाल वहां पहुंचा तो गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया। 


बताया जा रहा है कि नोजल मैन से विवाद होने पर बीच बचाव करने पहुंचे विशाल  पेट्रोल पंप के मालिक के भतीजा कुंदन सिंह को अपराधियों ने गोली मार दी। पेट्रोल पंप पर चार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। सीसीटीवी की जांच की जा रही है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।