ब्रेकिंग
Bihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपील

श्रीनगर CRPF को मिली पहली महिला IG, आतंकियों के खिलाफ चलाएंगी ऑपरेशन

DESK : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कश्मीर सेक्टर को पहली बार महिला पुलिस महा निरीक्षक मिली है. इस पोस्ट पर सीनियर महिला आईपीएस अधिकारी चारू सिन्हा को तैनात किया गया है. अब चारु सिन्हा जम्मू कश्मीर

श्रीनगर CRPF को मिली पहली महिला IG, आतंकियों के खिलाफ चलाएंगी ऑपरेशन
Anamika
2 मिनट

DESK : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कश्मीर सेक्टर को पहली बार महिला पुलिस महा निरीक्षक मिली है. इस पोस्ट पर सीनियर महिला आईपीएस अधिकारी चारू सिन्हा को तैनात किया गया है. अब चारु सिन्हा जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के श्रीनगर सेक्टर का कार्यभार देखेंगी.

चारू सिन्हा  1996 बैच की तेलंगाना कैडर की  आईपीएस अधिकारी हैं.  सीआरपीएफ के बिहार सेक्टर की आईजी भी रह चुकी हैं.  चारू सिन्हा को नक्सलियों से निपटने का कड़ा अनुभव है. अब तक वे जम्मू में सीआरपीएफ की आईजी थी. 

श्रीनगर सेक्टर में सीआरपीएफ को शीर्ष पद पर कभी महिला अधिकारी की नियुक्ति नहीं हो पाई थी. आईजी के तौर पर चारू सिन्हा भारतीय सेना और कश्मीर पुलिस के साथ भी सहयोग करेंगी. इस बारे में सीआरपीएफ के तरफ से बयान जारी कर कहा गया कि श्रीनगर के ब्रेईन निशत में सीआरपीएफ की कश्मीर सेक्टर की तैनाती है. यहां पर सीआरपीएफ साल 2005 से तैनात है. जो जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के बडगाम, गंदरबल, श्रीनगर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश में कार्रवाई को अंजाम देती है.' कश्मीर सेक्टर में सीआरपीएफ के पास दो रेंज, 22 यूनिट और तीन महिला कंपनी है. चारू सिन्हा कश्मीर सेक्टर में सीआरपीएफ के सभी ऑपरेशन की अगुवाई करेंगी.