श्रीलंका के पीएम महिंदा राजपक्षे पहुंचे बोधगया, बुद्ध को किया नमन

1st Bihar Published by: PANKAJ KUMAR Updated Feb 10, 2020, 1:55:48 PM

श्रीलंका के पीएम महिंदा राजपक्षे पहुंचे बोधगया, बुद्ध को किया नमन

- फ़ोटो

GAYA : श्रीलंका के पीएम महिंदा राजपक्षे सोमवार को भगवान बुद्ध की नगरी बोधगया पहुंचे. जहां पहुंच महिंद राजपक्षे ने सबसे पहले महाबोधि मंदिर जाकर भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना की.  

20 सदस्यीय शिष्टमंडल के साथ आज सुबह श्रीलंका के पीएम महिंदा राजपक्षे 10:50 बजे गया एयरपोर्ट उतरे. जहां उनका स्वागत कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने किया. एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

एयरपोर्ट से पीएम महिंदा राजपक्षे सीधे महाबोधि मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना की. फिर बोधि वृक्ष का दर्शन किया. 30 मिनट तक महिंदा राजपक्षे ने मंदिर में पूजा-अर्चना की. इसके बाद वे बोधगया स्थित महाबोधि सोसायटी ऑफ इंडिया के जयश्री महाबोधि महाविहार में गए. यहां से शाम 4:20 बजे एयर इंडिया की विमान से तिरुपति के लिए रवाना हो जाएंगे.