1st Bihar Published by: Updated Mar 25, 2020, 12:06:38 PM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट ने तीनों संकाय का रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया. इंटरमीडिएट की परीक्षा में पश्चिम चंपारण के योगापट्टी के मच्छर गांव की साक्षी कुमारी ने 474 अंक लाकर आर्ट्स में स्टेट टॉपर बनी है. जिसके बाद से ही साक्षी के घर में खुशी का माहौल है.
साक्षी तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी है और साक्षी IAS बनना चाहती हैं. साक्षी के पिता चंद्रभूषण प्रसाद किराना का दुकान चलाते हैं और उनकी माता सीमा देवी गृहणी हैं. साक्षी के टॉप करने की खबर मिलते ही बधाईयों का तांता लग गया है.
साक्षी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के अलावा शिक्षक अवधेश शर्मा को दिया है. साक्षी महंत राम रूप गोस्वामी कॉलेज की छात्रा है. इसके साथ ही साक्षी सेल्फ स्टडी को भी इसका श्रेय देती हैं. साक्षी करती है कि उसने सिलेबस को फॉलो किया और एनसीईआरटी की किताबों पढ़ा और अपने कंसेप्ट को क्लीयर किया.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...