1st Bihar Published by: SUSHIL KUMAR Updated May 14, 2020, 11:52:45 AM
- फ़ोटो
BHAGALPUR : बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है, जहां भागलपुर रेलवे स्टेशन पर श्रमिक ट्रेन से उतरते ही मजदूर की मौत हो गई है. जिसके बाद से हड़कंप मच गया है.
मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ से चलकर भागलपुर पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन से उतरते ही एक शख्स बेहोश होकर गिर पड़ा. स्टेशन पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने उसकी जांच की तो थर्मल स्क्रीनिंग में शरीर का तापमान 102 फारेनहाइट था और उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. जिसके बाद आनन-फानन में स्वास्थ्यकर्मियों ने एंबुलेंस से उसे अस्पताल पहुंचाया.
जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान जिले के रंगरा के 50 साल के एक शख्स के रुप में की गई है. कोरोना के लक्ष्ण मिलने के बाद उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है. अस्पताल प्रशासन ने डेड बॉडी को सुरक्षित रख दिया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही डेड बॉडी परिजनों को सौंपी जाएगी.