ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़

Bihar News: लखीसराय जिले में ग्रामीण सड़कों का विकास होगा. जिले में 52 किलोमीटर मार्ग का निर्माण अप्रैल से शुरू हो जाएगा. इसपर कुल 96 करोड़ 26 लाख रुपये की लागत आएगी.

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के लखीसराय जिले में ग्रामीण अंचलों की जर्जर सड़कों का रूप अब बदलने वाला है। जिले की करीब 52 किलोमीटर लंबी ग्रामीण सड़कों का निर्माण कार्य किया जाएगा, जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। इस परियोजना पर 96 करोड़ 26 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के दौरान कजरा में इन ग्रामीण सड़कों का शिलान्यास किया। सबकुछ योजनानुसार रहा तो जल्द ही ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा इन सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जिन 11 सड़कों का शिलान्यास किया गया है, उनकी वर्तमान स्थिति काफी खराब है और नए निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।


मुख्यमंत्री ने 11 सड़कों में से आठ सड़कें विशेष रूप से सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र को समर्पित की हैं। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा, स्थानीय विकास को बढ़ावा मिलेगा और परिवहन सुविधाओं में सुधार आएगा।


निर्माणाधीन प्रमुख ग्रामीण सड़कें और लागत:

कवादपुर आरसीडी पथ से अरमा कोन तक एनएच 80 – 10.84 करोड़, 5.750 किलोमीटर

गोपालपुर रेवता सीमा ल नदी किनारे से रमलबीघा बहियार पुल तक – 5.04 करोड़, 2.600 किलोमीटर

खावा राजपुर खकरा चंडी से शिवनगर – 9.26 करोड़, 4.600 किलोमीटर

पीएमजेएसवाई पथ पिरगौरा से डकरा मांझी टोला भाया ओरे – 8.35 करोड़, 4.300 किलोमीटर

एनएच 80 मानो नबाबगंज डीह से सुरजीचक पुल – 11.28 करोड़, 5.400 किलोमीटर

खावा राजपुर पथ किरनपुर से लोशघानी मुशहरी – 10.90 करोड़, 5.700 किलोमीटर

कोनिपार साध बाबा स्थान पीडब्ल्यूडी पथ से बैजु स्थान बरियारपुर और गोपालपुरी से कोनिपार पीडब्ल्यूडी पथ – 19.08 करोड़, 10.850 किलोमीटर

कजरा जलप्पा स्थान पथ लखना मोड़ से लखना पूर्वी टोला – 1.69 करोड़, 1.005 किलोमीटर

कजरा बाकरचक पथ से खैरा महसोनी आरसीडी पथ – 4.43 करोड़, 2.200 किलोमीटर

बड़हिया नागवत्ती स्थान से गौड़घाट पुल – 13.73 करोड़, 9.220 किलोमीटर

चानन प्रखंड अंतर्गत धरमपुर मंदिर से निमिया टॉड – 1.62 करोड़, 1.140 किलोमीटर


रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता