ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

शराबी पति ने की बेरहमी से पत्नी की हत्या, ससुर ने दर्ज कराया मामला

Gaya : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है, लेकिन इसके बाबजूद कहीं न कहीं से इससे जुड़ीं खबरें निकल कर सामने आती रहती है। इसी कड़ी अब जो खबर निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक गया में

शराबी पति ने की बेरहमी से पत्नी की हत्या, ससुर ने दर्ज कराया मामला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Gaya : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है, लेकिन इसके बाबजूद कहीं न कहीं से इससे जुड़ीं खबरें निकल कर सामने आती रहती है। इसी कड़ी अब जो खबर निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक गया में शराब के नशे में धुत एक पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। 


मिली जानकारी के अनुसार यह घटना गया जिले के सलैया थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जिले के सलैया थाना क्षेत्र के सोहया गांव में शराबी पति राम ब्रिज भारती ने नशे की हालत में अपनी 40 वर्षीय पत्नी रानी देवी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इधर, इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


वहीं इस संबंध में मृतका के पिता हरिहर भारती ने बेटी की हत्या का केस दर्ज कराते हुए दामाद को आरोपी बनाया है। मृतका के पिता  के अनुसार उनके  मोबाइल पर उनके बेटी के गांव के पड़ोसियों का फोन आया और बताया गया कि उसकी बेटी की मौत हो गई है।  जिसके बाद उन्होंने आनन- फानन में अपने घर झारखंड प्रतापपुर थाना क्षेत्र के गिद्दा गांव से बेटी के ससुराल सोहया गांव पहुंचे, जहां इनको अपनी बेटी का शव उसके घर के के बरामदे में पड़ा हुआ मिला। जिसके बाद उन्होंने इसकी सुचना पुलिस को दी। 


इसके अलावा उन्होंने अपने दमाद के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि उनका दामाद राम ब्रिज भारती ने ही उनकी बेटी रानी देवी की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। वह इससे पहले भी उनकी बेटी के साथ अक्सर मारपीट करता रहता था। साथ ही मायके से पैसे मांगने का दवाब भी बनाया जाता था। उन्होंने बताया कि  इससे पहले भी उन्होंने अपने दमाद और उसके परिवार वालों के ऊपर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया गया था, जिसका कुछ माह के बाद गांव में पंचायत बिठाकर समझौता भी हुआ था। 


इधर, इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया सबूत मारपीट कर हत्या के मिल रहे हैं।  केस दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट से विवाहिता के मौत के कारणों का सही पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।