ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

शराबी बेटे को मां ने नशा के लिए नहीं दिया पैसा तो काट डाला हाथ, छोटे भाई पर भी किया जानलेवा हमला

NALANDA : बिहार में एक तरफ शराब को लेकर इतना हाहाकार मचा हुआ है। सड़क से लेकर सदन तक इसी बात को लेकर चर्चा हो रही है। विपक्षी दल द्वारा सरकार की शराबबंदी को फेल बताया जा रहा है तो व

शराबी बेटे को मां ने नशा के लिए नहीं दिया पैसा तो काट डाला हाथ, छोटे भाई पर भी किया जानलेवा हमला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NALANDA : बिहार में एक तरफ शराब को लेकर इतना हाहाकार मचा हुआ है। सड़क से लेकर सदन तक इसी बात को लेकर चर्चा हो रही है। विपक्षी दल द्वारा सरकार की शराबबंदी को फेल बताया जा रहा है तो वहीं सत्ता में बैठे हुए लोग इसे सेवन करने वालों की गलती बता रहे हैं। इस बीच अब बिहार के मुखिया नीतीश कुमार के गृह जिले से एक अजीबो- गरीब वाकया निकल कर सामने आया है। यहां शराबी बेटे को नशाबंदी कानून का हवाला देना मां को भाड़ी पड़ गया।  बेटे ने गुस्से में आकर अपनी मां का ही हाथ काट डाला। 


दरअसल, बिहार के नालंदा जिले के नोना गांव की बताई जा रही है। यहां शराब के लिए बेटे ने तेजधार हथियार से मां के हाथ की उंगली काट दी। जिसके बाद  आनन - फानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।  जहां डॉक्टरों द्वारा मरहम -पट्टी किया गया। इसके बाद पीड़िता ने इस बात की जानकारी नजदीकी थाने को भी दिया। वहीं, लिखित आवेदन मिलने के बाद पुलिस टीम घटना को लेकर जांच कर रही है। 


इधर, इस पूरे मामले को लेकर पीड़िता रामजनम देवी ने बताया कि उनके दो पुत्र हैं। पति स्व. रामप्रवेश शर्मा की मृत्यु के घर में कलह बढ़ गया। इसके बाद दोनों भाइयों में बंटवारा कर दिया। बड़ा बेटा रंजीत शराबी है। इसी वजह से वह उसके साथ नहीं रहती है। लेकिन, इसके बाबजूद कभी- कभार बड़े बेटे से भी बातचीत हो जाती है।  इसी बीच बड़े बेटे ने शराब पीने को लेकर मां से रूपये देने की मांग कर दी।  जिसके बाद मां से उसे नशा न करने की सलाह दे डाली और पैसा देने से इंकार कर दिया। इसके बाद गुस्से में आकर उसने अपनी मां के दाहिने हाथ की उंगली काट दी।जिससे वह बेहोश हो गयी। इसके बाद इस बात की जानकरी छोटे भाई इंद्रजीत को हुई और वह अपनी मां को बचाने उसके पास पहुंचा तो शराबी बड़े भाई ने उसपर भी हमला बोल दिया।  जिसके बाद उसे भी काफी चोट आई। इस घटना के उपरांत दोनों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया।