1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 10, 2019, 6:36:53 PM
- फ़ोटो
PATNA: पटना और नालंदा के थानाध्यक्षों को पुलिस विभाग ने बड़ी खुशखबरी दी है. ड्यूटी के बोझ के तले दबे इन थानाध्यक्षों को अब दो महीनों में तीन दिनों की छुट्टी मिल सकेगी जिससे वो अपने परिवार की जिम्मेदारियों को सही तरीके से निभा सकें. डीआईजी राजेश कुमार की तरफ से जारी एक चिट्ठी के मुताबिक यह बताया गया है कि ड्यूटी के बोझ के चलते थानाध्यक्षों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है. चिट्ठी के मुताबिक उन्हें अच्छी नींद नहीं मिल पाती है साथ ही वो अपने परिवार की जिम्मेदारियों को सही तरीके से नहीं निभा पाते. चिट्ठी में यह बात भी कही गई है कि अब छुट्टी पर जाने वाले थाानाध्यक्ष अपना सरकारी मोबाइल ड्यूटी पर तैनात दूसरे थानाध्यक्ष को दे सकते हैं. हालांकि छुट्टी के दौरान थानाध्यक्षकों को अपना प्राइवेट नंबर पुलिस अधीक्षक, डीएसपी और ड्यूटी पर तैनात थानाध्यक्ष को देना होगा. पटना से राजन की रिपोर्ट