1st Bihar Published by: Manoj Updated Sep 19, 2020, 7:27:27 AM
- फ़ोटो
SHEOHAR: शिवहर से जेडीयू विधायक मोहम्मद शर्फुद्दीन की कार पर बदमाशों ने हमला कर दिया. वह एक भोज में शामिल होकर लौट रहे थे. यह घटना पिपराही थाना क्षेत्र की है.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात जेडीयू विधायक शर्फुद्दीन मेसोठा गांव में आयोजित एक भोज कार्यक्रम में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे. इस दौरान ही रास्ते में कुछ लोगों ने उनकी कार पर हमला कर दिया. इस हमले में विधायक की कार क्षतिग्रस्त हो गई है.
पुलिस ने चार आरोपी को किया गिरफ्तार
विधायक के शिकायत के बाद पुलिस ने चार आरोपी को गिरफ्तार किया है. एसडीपीओ भारी संख्या में सुरक्षा बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की है. वही, विधायक ने इस हमले को साजिश करार दिया है. विधायक ने कहा कि यह हमला करने के लिए पहले से तय किया गया था. चुनाव से पहले माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है. फिलहाल पुलिस विधायक पर हुए हमले की जांच में जुटी है.