ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

शिवहर में शराब की बड़ी खेप बरामद, महिला समेत 3 शराब तस्कर भी गिरफ्तार

SHEOHAR: शिवहर थाना पुलिस ने शराब माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. एसपी अनंत कुमार राय के निर्देश पर शिवहर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने महिला समेत तीन शराब तस्कर को गिरफ्तार किय

शिवहर में शराब की बड़ी खेप बरामद, महिला समेत 3 शराब तस्कर भी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SHEOHAR: शिवहर थाना पुलिस ने शराब माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. एसपी अनंत कुमार राय के निर्देश पर शिवहर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने महिला समेत तीन शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। शराब तस्करों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान जारी है। 


बताया जाता है कि इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि मालिपोखर भिंडा में शराब की बड़ी खेप सप्लाई होने जा रहा है। शिवहर थाना अध्यक्ष अजय कुमार ने तुरन्त एक टीम का गठन किया और मालिपोखर भिंडा में छापेमारी की गयी। जहां से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद किया।एसडीपीओ अनिल कुमार ने बताया की शिवहर थानाध्यक्ष अजय कुमार, अपर थाना अध्यक्ष लखेन्द्र महतो व महिला दरोगा रश्मि रानी के द्वारा शराब बरामद किया गया है। 


पुलिस ने 152 बोतल सोफ़िया नेपाली शराब, 25 बोतल अंग्रेजी शराब कुल 177 बोतल शराब बरामद किया है। महिला समेत तीन शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार शराब तस्करों की पहचान संतोष सिंह मालिपोखर भिंडा व बजरंगी कुमार बिशाही निवासी और तेतरी देवी के रूप में हुई है। मद्य निषेद्य के तहत कार्रवाई करते हुए सभी को शिवहर जेल भेजा गया है। एसडीपीओ अनिल कुमार ने बताया कि शराब को लेकर छापेमारी लगातार जारी है।