ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics: ‘इस बार हमारे 4 नहीं 40 विधायक होंगे’ सीवान में VIP चीफ मुकेश सहनी का बड़ा दावा Women U19 T20 WC: अंडर 19 में भारत की बेटियों का कमाल, अफ्रीका को धूल चटाकर खिताब पर किया कब्जा पटना में BA का छात्र 8 दिन से लापता, स्कूटी लेकर घर से निकला था सोनू, परिजन पुलिस से लगा रहे गुहार BIHAR NEWS : महाकुंभ स्नान करके लौट रहे बिहार के शख्स की मौत, रेलवे स्टेशन के पास मची भगदड़ में गई जान Bihar Land: महिला CO के खेल को DM ने पकड़ लिया, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से की शिकायत, अब हुआ यह एक्शन TRAIN NEWS : यात्रीगण ध्यान दें; इस वंदे भारत में मिलेगा केवल शाकाहारी भोजन, जानिए रेलवे ने क्यों लिया यह फैसला Road Accident in bihar : तेज रफ्तार बोलेरो ईंटों के ढ़ेर से टकराई, एक ही गांव के दो की मौत; इलाके में कोहराम Bihar Teacher News : छात्रा को 'बेड टच' करने वाला BPSC टीचर भी सस्पेंड, HM समेत तीन टीचर पर हुआ एक्शन BIHAR NEWS : 'अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का ...', पहले लड़की की फर्जी FB आईडी बनाकर लड़के ने की दोस्ती, अब होटल में बुलाकर कर दिया यह कांड BIHAR TEACHER NEWS : आपस में भिड़े हेड मास्टर और ग्रामीण, अब गाली-गलौज के साथ मारपीट करने वाला वीडियो हुआ VIRAL

शीतलहर से कांपा बिहार : 4 दिन में 13 डिग्री तक गिरा पारा, अब बारिश और बढ़ाएगी ठंड

 शीतलहर से कांपा बिहार : 4 दिन में 13 डिग्री तक गिरा पारा, अब बारिश और बढ़ाएगी ठंड

01-Jan-2024 07:20 AM

PATNA : सूबे में पछुआ के प्रवाह के बीच शाम ढलते ही आसमान से शीत बरस रही है। लगातार तीसरे दिन सूरज के नहीं निकलने से भागलपुर सहित राज्य के कई जिलों में कंपकपी छूट गई। मौसम में बदलाव का असर यह है कि चार दिनों में अधिकतम तापमान में 12 डिग्री तक की कमी आई है। लगातार अधिकतम तापमान के सामान्य से काफी नीचे रहने की वजह से भागलपुर, पटना सहित कई शहरों में शीतलहर जैसे हालात बन गए हैं। राज्य में अधिकतम और न्यूनतम तापमान का अंतर काफी कम हो गया है। 13.5 डिग्री के साथ पटना का अधिकतम तापमान राज्यभर में सबसे कम रहा।


मौसम विभाग के तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, पटना, गया, पूर्णिया व वाल्मीकिनगर में घना कोहरा रहा। रविवार को पटना का अधिकतम तापमान दो डिग्री नीचे लुढ़ककर 13.5 डिग्री पहुंच गया। जबकि भागलपुर में रविवार को न्यूनतम पारा 13 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ ही पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री नीचे आ गया है। अधिकतम पारा के सामान्य से काफी नीचे आने के बावजूद न्यूनतम पारा के सामान्य से ऊपर होने से मौसम विभाग ने शीतलहर की घोषणा नहीं की है।


वहीं, तीन और चार जनवरी को राज्य में कुछ जगहों पर आंशिक बारिश भी हो सकती है। इसके बाद ही धूप निकलने के आसार हैं। लेकिन फिर न्यूनतम तापमान में कमी से ठंड में आंशिक बढ़ोतरी होगी। तीन और चार को बारिश के आसार,ठंड और बढ़ेगी। पटना, गया, पूर्णिया और वाल्मीकिनगर में घना कोहरा बने रहने के आसार हैं। कोहरे के चलते ट्रेनों और विमानों की लेटलतीफी और रद्द होने का सिलसिला जारी है। रविवार को दो ट्रेनें और दो विमान रद्द रहे। करीब 12 विमान लेट से आए।


उधर, तेजस राजधानी समेत 15 ट्रेनें लेट रहीं। पटना जंक्शन की दो ट्रेनें रविवार को भी रद्द रहीं जबकि 13 ट्रेनें देरी से पहुंची। तेजस राजधानी, संपूर्ण क्रांति, मगध, श्रमजीवी जैसी ट्रेनें लगातार लेट चल रही हैं। रविवार को भी तेजस राजधानी नौ घंटे की देरी से पहुंची। यह दो घंटे 50 मिनट की देरी से पटना से रिशेड्यूल की गई। संपूर्ण क्रांति साढ़े तीन घंटे तक लेट रहीं।