Hindi News / news / 24 घंटे में बिहार पहुंचेगा शीतलहर, सर्दी का सितम झेलने को रहें तैयार...

24 घंटे में बिहार पहुंचेगा शीतलहर, सर्दी का सितम झेलने को रहें तैयार

1st Bihar Published by: Updated Dec 18, 2020, 9:09:34 AM

24 घंटे में बिहार पहुंचेगा शीतलहर, सर्दी का सितम झेलने को रहें तैयार

- फ़ोटो

PATNA : पिछले 2 से 3 दिनों के अंदर है बिहार के अंदर मौसम तेजी के साथ बदला है। पछुआ हवाओं ने पारा लुढ़काया है लेकिन अगले 24 घंटे के अंदर शीतलहर पूरे बिहार को अपने चपेट में ले लेगा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अगले 24 घंटे में सुबह के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। 


बिहार में 20 से 22 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और हिमालय के तटवर्ती इलाकों में हुई बर्फबारी के कारण वहां से आ रही ठंडी पछुआ हवाएं बिहार का पारा नीचे गिरा देंगी। पिछले हफ्ते आसमान में छाए बादल भी अब गायब हो चुके हैं लिहाजा आसमान साफ रहेगा और आसमान साफ रहने की वजह से रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी। 


गुरुवार को पटना का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि गया 11.2 भागलपुर 13.5 और पूर्णिया 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ की संभावना नहीं है लेकिन उत्तर पश्चिमी दिशा से आ रही हवाएं ठंड को बढ़ाएंगी। पटना का न्यूनतम तापमान पिछले 24 घंटे में 2 डिग्री नीचे आया है और इस में अभी और गिरावट होने की संभावना है।