1st Bihar Published by: Updated Sep 20, 2019, 7:33:33 PM
- फ़ोटो
PATNA : राज्य में शिक्षक नियोजन प्रक्रिया के लिए जिलावार रिक्तियों की सूची जारी कर दी गई है। शिक्षक नियोजन 2019 के लिए जो लिस्ट जारी की गई है उसके मुताबिक उच्चतर माध्यमिक शिक्षक के कुल 18101 पद रिक्त हैं जबकि माध्यमिक शिक्षक के लिए 11919 पद खाली हैं।
शिक्षक नियोजन के लिए जो लिस्ट जारी की गई है उसके मुताबिक उच्चतर माध्यमिक शिक्षक के लिए सबसे ज्यादा पद गया जिले में खाली हैं। गया जिले में 1470, रोहतास में 1008, पटना में 980 और नवादा में 961 पद खाली हैं। उच्चतर माध्यमिक शिक्षकों की जिलावार रिक्ति की लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं।
माध्यमिक शिक्षक के पद पर नियोजन के लिए सबसे ज्यादा पद पटना जिले में खाली हैं। पटना जिले में 1041, भोजपुर में 765, दरभंगा में 657, सारण में 576, नालंदा में 577 पद रिक्त हैं। माध्यमिक शिक्षक के लिए जिला बार दिखती की सूची नीचे देखी जा सकती है।