1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 27, 2019, 10:19:23 AM
- फ़ोटो
PATNA: माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों में छठे चरण के शिक्षक नियोजन के तहत मंगलवार यानि आज से आवेदन लिए जाएंगे. डाक, स्पीड पोस्ट, के साथ ही साथ हाथों हाथ भी जमा किया जा सकता है. इसके लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक गिरिवर दयाल सिंह ने सोमवार को आदेश जारी किर दिया. बता दें कि छठे चरण के शिक्षक नियोजन का शिड्यूल शिक्षा विभाग ने 1 जुलाई को जारी किया था. इसके लिए शिक्षक अभ्यर्थी 27 अगस्त से 26 सितम्बर तक आवेदन कर सकते हैं. नियुक्ति पत्र 29 नवम्बर को बांटे जाएंगे.