1st Bihar Published by: 13 Updated Jul 23, 2019, 2:41:09 PM
- फ़ोटो
SHEKHPURA: शेखपुरा पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन लूट गिरोह के तीन अपराधियों को धर दबोचा है. लूट की दो स्कॉर्पियो के साथ पुलिस ने अपराधियों को अपनी गिरफ्त में लिया है. अपराधियों के पास से एक पिस्टल, कारतूस समेत कई मोबाइल और गाड़ियों के फर्जी कागजात भी बरामद हुए हैं. पुलिस ने खुलासा किया कि वाहन लुटेरे पहले किराये पर गाड़ियां लेते थे, फिर ड्राइवर से मारपीट कर सूनसान जगह पर छोड़ देते थे. SP ने बताया कि अपराधी फर्जी कागजात बनाकर लूट की गाड़ियों को बेचने का काम करते थे. फिलहाल पुलिस इन अपराधियों से पूछताछ कर रही है.