1st Bihar Published by: Rohit Sinha Updated Aug 01, 2020, 9:16:34 PM
- फ़ोटो
SHEKHPURA : शेखपुरा जिले के हथियावां में एक के सड़क हादसा हुआ है। सड़क हादसे में स्कॉर्पियो सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। घटना शेखपुरा जिले के हथियावा ओपी थाना क्षेत्र के शेखपुरा-बरबीघा एनएच 333ए के नेमदारगंज मोड़ के पास अनियंत्रित ट्रक और बैगनार कार में जोरदार टक्कर मार दी जिसमे बैगनार सवार एक युवक की घटना स्थल पर मौत हो गयी जबकि एक महिला को अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई.
टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाडी के फरकच्चे उड़ गए. घायल की पहचान पटना निवासी राजेश प्रियदर्शी जबकि मृतक की माँ हेमंती देवी की मौत हो गयी जबकि मृतक की पत्नी नीलम देवी और 5 वर्षीय पुत्र का इलाज चल रहा है. बताया जाता है कि पूरा परिवार झारखंड के गोड्डा से पटना लौट रहा था इसी बीच रास्ते मे घटना घट गयी.