ब्रेकिंग
लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!

शेखपुरा से 70000 रुपये घूस लेते गिरफ्तार हुआ सर्किल इंस्पेक्टर, निगरानी विभाग की टीम ने की छापेमारी

SHEIKHPURA : बिहार में निगरानी विभाग की छापेमारी लगातार जारी है। राज्य में कहीं भी भ्रष्टाचार की घटना की भनक लगते ही टीम द्वारा छापेमारी शुरू कर दी जाती है। इसी कड़ी में जो ता

शेखपुरा से 70000 रुपये घूस लेते गिरफ्तार हुआ सर्किल इंस्पेक्टर, निगरानी विभाग की टीम ने की छापेमारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SHEIKHPURA : बिहार में निगरानी विभाग की छापेमारी लगातार जारी है। राज्य में कहीं भी भ्रष्टाचार की घटना की भनक लगते ही टीम द्वारा छापेमारी शुरू कर दी जाती है।  इसी कड़ी में जो ताजा जानकारी निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक निगरानी विभाग की टीम ने शेखपुरा में छापेमारी कर रंगे हाथ घूस लेते हुए एक सर्किल इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, निगरानी विभाग की टीम ने सोमवार अहले सुबह शेखपुरा जिले में छापेमारी कर सर्किल इंस्पेक्टर पदाधिकारी बरबीघा संजीव कुमार और सोनी अमीन को 70000 रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बता दें कि, इससे पहले आज की सुबह पूर्णिया में भी निगरानी विभाग ने छापेमारी करते हुए मुफ्फसिल पुलिस थाने में तैनात एसआई को गिरफ्तार किया था। 


गौरतलब हो कि, बीते कुछ दिनों से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सख्त निर्देश के बाद निगरानी विभाग काफी सतर्क हो गई है। निगरानी विभाग द्वारा कहीं से भी भ्रष्टाचार की सुचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। बीते दिनों भी निगरानी विभाग द्वारा एक शिक्षक के घर छापेमारी कर बड़ा खुलासा किया गया था। जिसके बाद आज सुबह से ही निगरानी विभाग द्वारा धड़- पकड़ अभियान जारी है।