आर्केस्ट्रा में नाबालिगों के शोषण के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 लड़कियों को कराया मुक्त, 3 आरोपी गिरफ्तार बेगूसराय में बाइक सवार युवकों की दबंगई, 10 रूपये की खातिर पेट्रोल पंप पर की मारपीट और फायरिंग SUPAUL: छातापुर में संतमत सत्संग का 15वां महाधिवेशन संपन्न, VIP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने महर्षि मेही परमहंस को दी श्रद्धांजलि Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Bihar News: बिहार महिला आयोग में भी अध्यक्ष-सदस्यों की हुई नियुक्ति, इन नेत्रियों को मिली जगह, जानें... Bihar Crime News: बिहार में पंचायत के दौरान खूनी खेल, गोली मारकर युवक की हत्या; गोलीबारी से दहला इलाका Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा? Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा? Bihar Politics: ‘गलतबयानी कर दलितों, अतिपिछड़ों को भड़का रहे राहुल गांधी’ मंत्री संतोष सुमन का बड़ा हमला
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sun, 10 Nov 2024 09:26:48 AM IST
- फ़ोटो
KHAGARIA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं से हत्या, लूट, छिनतई की खबरें निकल कर सामने आती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला खगड़िया से सामने आया है। जहां एक पति के सामने उसकी पत्नी की हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है।
जानकारी के अनुसार, खगड़िया के बेलदौर थाना इलाके के सिकेंद्रपुर गांव में आज सुबह सुबह बेखौफ बदमाशों ने पति के सामने उसकी पत्नी की हत्या कर दी है। बदमाशों ने निशा कुमारी को सीने में एक गोली मारी।जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।घटना तब हुई जब निशा कुमारी अपने पति के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर अपने घर लौट रही थी।
वहीं,इसी दौरान बदमाशों ने पीछे से महिला को गोली मारकर चलते बना। जमीन विवाद में घटना होने की आशंका जाहिर की जा रही है।इधर मृतिका के पति का कहना है कि अज्ञात बदमाशों ने तीन दिन पहले भी उनका पीछा किया था। जिसकी शिकायत उसने स्थानीय पुलिस से की थी।लेकिन पुलिस के द्वारा सिर्फ आश्वाशन मिला, कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इधर, आशंका है कि जमीन विवाद में घटना हुई हो।क्योंकि महेशखूंट में उनका जमीन विवाद चल रहा है।हालांकि बेलदौर थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने कहा कि एक महिला की हत्या हुई है।पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जल्द ही इस मामले का सच सभी लोगों के सामने आ जाएगा।