1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 29, 2019, 12:05:15 PM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार में शराबबंदी को सफल बनाने का संकल्प ले चुके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदेश पर आज सूबे के सरकारी सेवकों ने एक बार फिर से शपथ लिया। सरकारी सेवकों ने आज सामूहिक रूप से यह शपथ लिया कि वे शराब का सेवन नहीं करेंगे. राज्य सरकार के आदेश के बाद आज एक बार फिर से 11 बजे सभी सरकारी कार्यालयों में शराबबंदी के लिए शपथ दिलाई गई. पटना सचिवालय में भी शराबबंदी की शपथ दिलाई गई. सभी सरकारी सेवकों ने शपथ पत्र में यह लिख कर दिया कि वह शराब का सेवन नहीं करेंगे और अगर कभी ऐसा हुआ तो वह इसके लिए सजा पाने को तैयार रहेंगे.