ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

शराबबंदी वाले राज्य में पकड़ी गई लाखों की शराब, हरियाणा से पटना पहुंची थी बड़ी खेप

PATNA: बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल बित गए लेकिन पुलिस और सरकार इस कानून का सख्ती से पालन करा पाने में विफल साबित हो रही है। दूसरे राज्यों से शराब की खेप लगातार बि

शराबबंदी वाले राज्य में पकड़ी गई लाखों की शराब, हरियाणा से पटना पहुंची थी बड़ी खेप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल बित गए लेकिन पुलिस और सरकार इस कानून का सख्ती से पालन करा पाने में विफल साबित हो रही है। दूसरे राज्यों से शराब की खेप लगातार बिहार पहुंचने के सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में पटना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब की बड़ी खेप को जब्त किया है। 


दरअसल, उत्पाद विभाग की टीम ने पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र स्थिति ट्रांसपोर्ट नगर इलाके छापेमारी कर भूसा लदे ट्रक से 35 लाख रुपए की शराब को जब्त किया है। ट्रक में भूसी के नीचे बने तहखाने में शराब को छिपाकर रखा गया था। तलाशी के दौरान उत्पाद विभाग की पुलिस ने हरियाणा निर्मित 328 कार्टून अंग्रेजी शराब को जब्त किया है। साथ ही ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है। 


उत्पाद विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर दीनबंधु ने बताया कि जब्त शराब की कीमत 35 लाख रुपए है। शराब की खेप हरियाणा से पटना लाई गई थी, जिसे त्योहारों में खपाने की तैयारी थी। लेकिन गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद छापेमारी कर अंग्रेजी शराब की खेप को जब्त कर लिया गया है। फिलहाल गिरफ्तार ट्रक चालक से पूछताछ चल रही है।



रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता